Dark Mode
माँ लटियाल मन्दिर में घटस्थापना ओर यज्ञ से हुई नवरात्रि की शुरुआत

माँ लटियाल मन्दिर में घटस्थापना ओर यज्ञ से हुई नवरात्रि की शुरुआत

फलोदी. शहर की आस्था का स्थल माँ लटियाल मन्दिर में नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना व पूजा अर्चना के बाद नवरात्रि महोत्सव शुरू हुआ, मन्दिर में शुभ मुहूर्त से शतचंडी यज्ञ की शुरुआत हुई जो ये यज्ञ नौ दिन तक चलेगा। आज सुबह से ही मन्दिर में माता के दर्शनार्थ भक्तों की भीड़ लगी रही ।
माँ लटियाल मन्दिर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत हुई, मन्दिर के मुख्य पुजारी पण्डित भगवतीलाल शर्मा द्वारा सुबह ब्रह्म मुहूर्त में माता जी के विशेष श्रंगार किया गया और पूजा अर्चना की गई एवम पूरे मन्दिर में विशेष सज्जावट की गई। आज सुबह से ही माता के दर्शनार्थ भक्तों की भारी भीड़ लगी रही, पूरे फलोदी शहर के अलावा आस पास के मलार, लोर्डिया सहित अनेक गावों से माता के भक्त पैदल ओर वाहनों से दर्शन करने पहुंचे।
मन्दिर में आचार्य सुरेश बोहरा एवम अन्य विद्वान पंडितों द्वारा नवग्रह, गणेश, लक्ष्मी व माँ लटियाल की पूजा अर्चना के बाद शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ करवाया जो होमाष्टमी तक पूरे नौ दिन तक चलेगा। पुष्करणा न्याति समाज के पोतेदार श्रीगोपाल गुचिया , कैलाश गज्जा, भंवरलाल थानवी, इंद्रप्रकाश जोशी आदि अपनी सेवाएं दे रहे है। मन्दिर में शाम को हवन की आरती में फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, भाजपा शहर अध्यक्ष शिवकुमार व्यास, एसपी चाण्डा , मधुसूदन बोहरा सहित सेकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!