Dark Mode
नौसेना की प्रतिबद्धता राष्ट्र की सुरक्षा, समृद्धि सुनिश्चित करती है: प्रधानमंत्री मोदी

नौसेना की प्रतिबद्धता राष्ट्र की सुरक्षा, समृद्धि सुनिश्चित करती है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना की सराहना की और कहा कि उसकी प्रतिबद्धता राष्ट्र की सुरक्षा, संरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करती है। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में नौसेना की उपलब्धियों की याद में नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य भारतीय नौसेना के अद्वितीय साहस, कार्यकुशलता और देश की रक्षा में उसके योगदान को याद करना है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नौसेना दिवस पर हम भारतीय नौसेना के बहादुर कर्मियों को सलाम करते हैं जो अतुलनीय साहस और समर्पण के साथ हमारे समुद्र की रक्षा करते हैं। उनकी प्रतिबद्धता हमारे राष्ट्र की सुरक्षा, संरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करती है। हमें भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास पर भी बहुत गर्व है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!