एनसीसी कैडेट्स ने दिया जल संरक्षण का संदेश
वैर . रांगेय राघव महाविद्यालय में विश्व जल संरक्षण दिवस के अंतर्गत जल संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स के द्वारा सीटीओ दिलीप सिंह के नेतृत्व में रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ, कस्वे के प्रमुख मार्गों से होकर पानी बचाओ रैली निकाल कर आमजन को जल संरक्षण का संदेश दिया, बावड़ी वाले हनुमान जी स्थित वाटर पॉइंट बावड़ी की सफाई कर जंगली खरपतवार को हटाया, कार्यक्रम में प्राचार्य बालकृष्ण शर्मा, कुलभान सिंह , कृति शर्मा सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा |