Dark Mode
एनईए की टीम ने पीएफआई के पूर्व कार्यकर्ता के किराए के घर पर किया सर्च

एनईए की टीम ने पीएफआई के पूर्व कार्यकर्ता के किराए के घर पर किया सर्च


भीलवाड़ा। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को गुलनगरी में पॉपूलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पूर्व कार्यकर्ता के किराये के घर पर 6 घंटे तक तलाशी ली। टीम के हाथ क्या कुछ लगा। इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
सुभाषनगर थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी टीम देर रात को भीलवाड़ा पहुची। इस टीम ने गुलनगरी गली नंबर 8 में किराये से रहने वाले मोहम्मद इमरान रंगरेज के मकान पर सर्च अभियान चलाया। मोहम्मद इमरान मूलरूप से हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के बरड़ोद गांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी रिणवा ने बताया कि मोहम्मद इमरान पीएफआई का पूर्व कार्यकर्ता रहा है। एनआईए की टीम जब रंगरेज के किराये के मकान पर पहुंची तो वह मकान पर नहीं मिला, वहां ताला लगा था। वह किसी रिश्तेदार के यहां था, जहां से टीम उसे पत्नी सहित किराये के मकान पर ले आई। टीम ने क़रीब 6 घंटे तक रंगरेज के मकान पर छानबीन व पूछताछ की। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मोहम्मद इमरान द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्टें की जा रही थी। थाना प्रभारी रिणवा ने बताया कि इमरान के खिलाफ सुभाषनगर थाने में पहले से मुकदमा नंबर 246/22 व कोतवाली में मुकदमा नंबर 232/22 दर्ज है। इमरान द्वारा पीएफआई पर बेन के बावजूद सोशल मीडिया पर पोस्ट की  जा रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि एनआईए की टीम इसी के चलते जांच के लिए यहां पहुंची। हालांकि इस बात की एनआईए ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लोकल पुलिस को भी एनआईए ने कोई इनपुट और ज्यादा कोई जानकारी नहीं दिया है।
इस्थानीय लोगों के अनुसार, एनआईए की टीम अल सुबह गुलनगरी पहुंची, जहां यह टीम उस मकान जिसमें इमरान रंगरेज रहता है, उसके बजाय पड़ौस के एक मकान पर पहुंच गई। बाद में जानकारी जुटाकर कार्रवाई शुरु की। टीम दिल्ली से तीन वाहनों में सवार होकर यहां आई थी। वहीं दो बसों में पुलिस जाब्ता था। टीम व पुलिसकर्मियों की संख्या करीब 60 से ज़्यादा बताई जा रही है। टीम ने राजस्थान के कोटा में तीन, बूंदी, सवाई माधोपुर और भीलवाड़ा में एक-एक पदाधिकारी के घर छापेमारी की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!