Dark Mode
 रविवारीय श्याम संकीर्तन में हुई भजनों  की अमृत वर्षा

 रविवारीय श्याम संकीर्तन में हुई भजनों  की अमृत वर्षा

सरदारशहर। स्थानीय बाड़ी बास में स्थित मधुभवन में श्रीश्याम आदर्श भक्त मंडल के सानिध्य में श्याम संकीर्तन किया गया। पं.भरत मिश्र ने पूजा अर्चना कर‌ कीर्तन का शुभारंभ किया। तत्पश्चात श्याम भक्तों ने एक से मधुर एक भजन सुना कर बाबा श्याम को रिझाया और दरबार में हाजरी लगाई। श्याम भक्तों ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है। मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है आदि भजन सुनाकर दरबार को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कीर्तन के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कीर्तन में गिरधारीलाल प्रजापत, चैनरूप भाटी, हिम्मतसिंह, सुशील सारण, पवन रोड़ा, संजय झींगा, संजय पारीक, ललित पांडिया सहित सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी व महिलाएं उपस्थित रही।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!