
नीलम गुर्जर बनी भाजपा प्रदेश मंत्री
दौसा . जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के एक मात्र कार्यकर्ता है जिसे प्रदेश कार्यकारणी में प्रदेश मंत्री का पद मिला है। नीलम गुर्जर की कार्यशैली दबंग नेताओं जैसी रही है। गुर्जर का जिला प्रमुख के चुनावों में भी चौंकाने वाला परिणाम रहा था। जहां एक ओर भाजपा को 8 सीटें मिली थी तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने कांग्रेस में सेंधमारी कर 13 वोट प्राप्त किये थे। सत्ताधारी पार्टी के चार मंत्रियों की बाड़ाबंदी। में से 7 वोट कांग्रेस के क्रॉस करवा दिए थे नीलम गुर्जर ने।
गुर्जर के प्रदेश मंत्री बनने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर छाई है। सोशल मीडिया फेसबुक, ट्वीटर ओर व्हाट्सएप पर गुर्जर को भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक बधाईयां
दे रहे हैं। नीलम गुर्जर इससे पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर प्रान्त की प्रांत छात्रा प्रमुख व दौसा जिला छात्रा प्रमुख का दायित्व निभा चुकी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रथम वर्ष प्रशिक्षित हैं। नवीन प्रदेश कार्यकारिणी में सबसे युवा चेहरा सामान्य किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं पिता भारतीय सेना में नायब सूबेदार पद पर मणिपुर में कार्यरत है। जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला मंत्री कमलेश जोशी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गोरा देवी पाटन,कैलाश बैरवा,हेमंत मीणा बस्सी, दौसा मण्डल अध्यक्ष विपिन जैन, उपाध्यक्ष अभिषेक मोदी , सरोज मीणा, लक्ष्मी दीक्षित,एबीवीपी पूर्व जिला संयोजक लोकेश भांकरी, संजीत गुर्जर, मुकेश तुंगी, हंसराज ठुमडी, श्यामसुंदर खेड़ला, मंजीत सिंह, विकास, पूर्व नगरमंत्री विशाल जोशी ,सैंथल मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह गुर्जर आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।