नीरजा स्टूडियो ब्यूटी पार्लर का हुआ शुभारंभ
चूरूः भरतिया रोड़ पर नीरजा स्टूडियो लेडीज एंड जेंट्स ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ सोमवार को मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण वर्मा ने फीता काट कर किया। वहीं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि इन्दु बाला वर्मा थी। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। ब्यूटी पार्लर के संचालक नितिन वर्मा ने बताया कि इस तरह का सैलून आपको सिर्फ मेट्रो सिटी व महानगरों में देखने को मिलता था, उसी तर्ज पर अब यह सुविधा चूरू में भी ग्राहकों को मिलेगी। इसमें इंटरनेशनल मेकअप, फेस ट्रीटमेंट, हेयर ट्रीटमेंट, हेयर एक्सटेंशन, नेल एक्सटेंशन, हाइड्रो फेशियल व अन्य सुविधाएं दी जाएगी। प्रोपराइटर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहकों को 10 नवंबर तक सभी सुविधाओं पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस अवसर पर नितिशा, अंजना, बिंदु, सपना, ऋषि, देवांश, पार्थ, अव्यांश आदि उपस्थित थे।