Dark Mode
नीट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डॉक्टरों की उम्मीदों का इम्तिहान

नीट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डॉक्टरों की उम्मीदों का इम्तिहान

पलसाना। सीकर जिले में नीट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2 बजे से शुरू हुई जो 5: 20पर सम्पन्न हुई । मुख्य प्रवेश द्वार पर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ नीट परीक्षा संपन्न हुई। रानोली पुलिस पुरी तरह से चाक चौबंद रही।पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बहाल करवाया। अभ्यार्थियों में नीट एग्जाम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर जूते, आभूषण, धातु की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ,कलाई ,घडी, संचार आदि की अनुमति नहीं दी गई।  रिपोर्टर पवन कुमार शर्मा ने नीट परीक्षा केंद्रों पर पहुंच दूरदराज से एग्जाम देने आए अभ्यर्थियों से वार्तालाप की तो अभ्यार्थियों ने बताया कि हमें एग्जाम देकर बहुत अच्छा लग रहा है। इधर अभ्यर्थियों के साथ आए परिजनों को जहाँ शकुन एवं छाया मिली  वहां ठहराव कर लिया। कुछ ने सडक किनारे व आसपास पेडों की छाया का सहारा लिया तो कुछ लोग पानी की टंकी पर भी आराम करते नजर आए। अभ्यार्थियों के छूटने के बाद सड़क पर काफी जाम लग गया।
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!