Dark Mode
नावा श्यामगढ़ सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही आम जनता पर पड़ रही भारी

नावा श्यामगढ़ सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही आम जनता पर पड़ रही भारी

मारोठ। नावा से श्यामगढ़ सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है यह सड़क 22 करोड़ की लागत से 7 मीटर चौड़ी 24 किलोमीटर सड़क बनेगी। लेकिन ताजुब की बात यह है की इस सड़क निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही आम जनता पर भारी पड़ रही है पहले ही श्यामगढ़ से नावा सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही। इस 24 किलोमीटर मार्ग की हालत इस तरह दयनीय हो रखी है कि जगह-जगह गड्ढे हो रखे है जिसकी वजह से वाहन चालक व राहगीर काफी परेशान हो रहे है आए दिन सड़क हादसे होना और हादसे में घायल होना आम बात हो गई। और ऊपर से अब निर्माण कार्य से आमजन को राहत की उम्मीद हुई लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरतते कार्य करने पर सड़क के दोनो ओर खुदाई कर ग्रेवल बिछाई जा रही है लेकिन खुदाई के साथ ही ग्रेवल बिछाने का कार्य नही करने से कई वाहन गिर चुके है जिसकी वजह से वाहन चालक घायल हो चुके है ऐसा ही उदहारण रात्रि में दोनो तरफ वाहन आने से एक टैक्टर साइड दबाने के चक्कर में पलट गया। गनीमत रही की बड़ा हादसा नहीं हुआ । भगवानपुरा का एक किसान अपने खेत से परिवार के लोगो के साथ चारा व अनाज लेकर आ रहा था लेकिन रात के अंधेरे में दोनो तरफ से वाहन आते देख साइड लेने व देने के चक्कर में सड़क किनारे खोदी हुई झरी में पलट गया। पत्रकार द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को दोपहर में ही निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर अवगत कराया गया था कि कई मोटरसाइकिल चालक घायल हो चुके हैं और इस तरह से काम करेंगे तो बड़ा हादसा भी हो सकता है और रात्रि में ही ट्रैक्टर ट्राली पलट गई । रात्रि में मौके से पत्रकार द्वारा ट्रैक्टर पलटने की फोटो और वीडियो अधिकारी को भेजने पर अधिकारी द्वारा ठेकेदार को रात में ही अवगत कराया गया और तुरंत रातों-रात रिफ्लेक्टर व मिट्टी के भरे कट्टे लगाकर हादसो को रोकने का इंतजाम किया गया व निर्माण कार्य चालू होने के बोर्ड लगाए गए।

इनका कहना है:
निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सड़क नियमन व मानकों के आधार पर बनाई जाएगी।
रविंद्र सिंघल ए इ ए एन सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिकारी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!