Dark Mode
पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी ग्रामीणों पर पड़ रही भारी

पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी ग्रामीणों पर पड़ रही भारी

 

फिसलन के कारण रोजाना गिर रहे दर्जनों राहगीर

 
 
बनेठा .   उपतहसील मुख्यालय पर बनेठा टोंक मार्ग एवं बनेठा कीरो की झोपड़ियां मार्ग पर बने रपटे पर फिसलन होने के कारण रोजाना दर्जनों यात्री फिसल कर गिर रहे हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग को शिकायत करने के पश्चात भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उपसरपंच रामनिवास केवट ने बताया कि बनेठा से कीरो की झौपड़ियां जाने वाले रास्ते पर नागों नाले के रपटे पर पिछले एक माह से लगातार पानी बह रहा है जिसके कारण उस रपटे पर फिसलन हो चुकी है। बाहर से आने वाले राहगीरों को फिसलन का पता नहीं होता है जिसमें कई दुपहिया वाहन चालक एवं पैदल आने जाने वाले राहगीर फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। रोजाना दर्जनों ग्रामीण फिसल कर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। यही हालत टोंक मार्ग पर बने हुए रपटे की है वहां पर भी लगातार पानी बहने के कारण जगह-जगह खान्जी हो चुकी है जिसमें रोजाना आने जाने वाले कहीं दुपहिया वाहन चालक एवं ग्रामीण गिरकर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। मंगलवार को भी दो दुपहिया वाहन चालक फिसलन के कारण गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो गए जिनका टोंक में ले जाकर उपचार कराया गया है। उपसरपंच रामनिवास केवट ने बताया कि इस बारे में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने शीघ्र उक्त समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!