नवमतदाता अभियान के तहत नेहा जोशी ने ली बैठक
बालोतरा. शहर में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी बालोतरा पहुंची। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी निखिल अवस्थी ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के प्रथम बार बालोतरा पहुँचने के दौरान सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान व अभिनंदन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिपाल सिंह करणोत के द्वारा की गई।वही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोशी ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी की बैठक ली। नेहा जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराना है।वही कॉलेज से लगाकर सभी जगह पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा में जोड़ना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में अभूतपूर्व काम किए हैं, उन्होंने हमें कई तरह की गारंटी दी हैं। पीएम ने महसूस करवाया है कि आप सुरक्षित हैं, केवल बाहरी ताकतों से ही नही बल्कि आंतरिक रूप से अगर कोई भी संकट आएगा तो मोदी आपके साथ खड़ा रहेगा।आज 50 करोड़ जनधन खाते खुले हैं क्योंकि मोदी है ना। 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्ज्वला गैस के कनेक्शन मिले हैं क्योंकि मोदी है।बैठक के दौरान युवाओं को भाजपा में अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर पार्टी को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया गया।इस दौरान पचपदरा विधायक अरूण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत, खेताराम प्रजापत,केवलचंद मेघवाल हनुमान देवासी, हनुमान मिठौड़ा,महेंद्र गौड़,स्वरूप गोस्वामी,हिन्दू सिंह भाटी,कृष्ण बोराणा,विष्णुपाल सिंह,जुंजाराम मईया,दिनेश राजपुरोहित,किशोर जीनगर,अशोक पालीवाल,गणपत खारवाल, मोहित खारवाल,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।