Dark Mode
नेपाल ने दिल्ली 3 -0 से हरियाणा ने भूटान को 2-0 से दी शिकस्त

नेपाल ने दिल्ली 3 -0 से हरियाणा ने भूटान को 2-0 से दी शिकस्त

दौसा .  रविवार को जय भवानी स्पोर्ट्स क्लब में पहला मैच नेपाल और दिल्ली के मध्य खेला गया इस मैच के उद्घाटन में बृजेश किशोर शर्मा निदेशक बजट राजस्थान सरकार , लोकेश शर्मा अध्यक्ष भवानी क्लब, अरुण शर्मा रेंजर, शिव बोहरा, राजेश डगलाव उपस्थित रहे। मैच 7:15 पर शुरू हुआ मैच के 13 मिनट में दिल्ली को पेनल्टी का मौका मिला और दिल्ली की जर्सी नंबर 9 महीप ने कोई मौका न गंवाते हुए पेनल्टी को गोल में तब्दील किया।
दिल्ली की जर्सी नंबर 9 को यलो कार्ड दिखाया गया। मैच के 46 मिनट में नेपाल के जर्सी नंबर 11 निरंजन ने दिल्ली के खिलाडियों कुछ छकाते हुए शानदार गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर लाए। मैच के 57 मिनट में नेपाल के जर्सी नंबर 11 निरंजन ने शानदार गोल कर टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई। मैच के 98 मिनट में जर्सी नंबर 17 नेपाल के नरेश ने अपने खेल कौशल को दिखाते हुए शानदार गोल किया और अपनी टीम को 3-1 से बढ़त दिलाई।
आज के मैच के रेफरी कुशाल, अमित, चंद्रभान ,हरदीप रहे। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच नेपाल की जर्सी नंबर 11 निरंजन रहे।वही दूसरे मैच में भूटान व हरियाणा के मध्य खेला गया इस मैच का उद्घाटन मंजू सीताराम पार्षद, मुकेश शर्मा प्रधानाचार्य वात्सल्य किड्स जोन, पूरण मीणा समाज सेवी उपस्थित रहे। प्रवीण शर्मा ,लेखराज शर्मा, भारत शर्मा व ललित शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मैच का आरंभ 9:40 पर हुआ मध्यांतर तक दोनों टीमें एक दूसरे पर आक्रमण करती रही लेकिन कोई गोल नहीं कर पाई, मैच के 76 मिनट में हरियाणा के जर्सी नंबर 9 हितेश ने हेडर से गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई तथा मैच के 90 मिनट में हरियाणा के जर्सी नंबर 17 अंकित ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। इस प्रकार अंतिम परिणाम हरियाणा ने भूटान को 2-0 से हराया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच जर्सी नंबर 9 हितेश हरियाणा रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!