Dark Mode
मकान के बंटवारे को लेकर भतीजों ने हॉकी से चाचा-चाची को किया घायल

मकान के बंटवारे को लेकर भतीजों ने हॉकी से चाचा-चाची को किया घायल

धौलपुर। मकान के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। जो बढ़ते हुए मारपीट तक पहुंच गया। भाई और भतीजों ने चाचा-चाची को हॉकी से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र की नारायण बिहार कॉलोनी की है।
अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल धर्मवीर (42) पुत्र मोहन सिंह ने बताया कि मकान के बंटवारे को लेकर उसका बड़े भाई सतपाल से हिसाब चल रहा था। हिसाब के दौरान उसके भतीजे रमाकांत और अंकित झगड़ा करने लगे। झगड़े के बाद भाई और भतीजे ने हॉकी और डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पति को पिटाई होते देख उसे बचाने पहुंची पत्नी रूबी (36) की भी आरोपियों ने हॉकी और डंडे से मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां ट्रॉमा वार्ड में दोनों का उपचार किया जा रहा है। घायल दंपति ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी पक्ष उनसे झगड़ा कर चुका है। घटना को लेकर पीड़ित दंपती ने निहालगंज थाने में शिकायत दी है। जिस शिकायत को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!