शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाए - बंसल
कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम
अजमेर । अजमेर के लायंस द्वारा कारगिल विजय दिवस पर उन सभी दिवगंत वीरो को नमन किया जिन्होंने शहीद होकर कारगिल विजय दिलाई । एडिशनल डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि बजरंगगढ़ सर्किल स्थित विजय स्मारक पर अजमेर के सभी क्लब्स शौर्य, वेस्ट, पृथ्वीराज, रॉयल, आस्था के सदस्यो द्वारा दीपदान कर शहीद हुए वीर जवानों को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल लायन सतीश बंसल ने विजय स्तंभ पर पुष्प चक्र चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम वीर सैनिकों के बलिदान से ही अखंड भारत में जी रहे हैं । उनकी शहादत को भूलना नहीं चाहिए । दिवगंत वीर जवानों के परिवारों की होंसला अफजाई करनी चाहिए । इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन अमितप्रभा शुक्ला, वेस्ट अध्यक्ष लायन वीना उप्पल, सचिव तरुण अग्रवाल , लायन सतीश गुप्ता, लायन सोमरतन आर्य, लायन वी के पाठक, लायन रियाज़ अहमद मंसूरी, लायन अब्दुल फरीद, लायन हीरामणि पाठक, लायन हेमंत अग्रवाल, लायन आभा वार्ष्णेय, लायन आर के शर्मा, लायन राकेश वर्मा, शौर्य की अध्यक्ष लायन राजकुमारी पांडे, सचिव लायन विनीता सिंह, कोषाध्यक्ष लायन मंजू बाला गुप्ता, डीसी क्वेस्ट लायन अंशु बंसल, लायन अमिता शर्मा, लायन सुनीता शर्मा, लायन सुशील राठौर , लायन भावना अग्रवाल, आस्था के अध्यक्ष लायन अनिल छाजेड , रॉयल के अध्यक्ष लायन शिवप्रसाद सोनी, सचिव लायन अनिल सोनी, पृथ्वीराज के लायन राजेंद्र गांधी, लायन आभा गांधी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे । इस दौरान ड्रीम इंडिया स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित गीत गाकर अपना जोशीला जज्बा दिखाया । सभी उपस्थित जनों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, अमर रहे के नारों से क्षेत्र को गूंजा दिया ।