राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नवीन आवेदन स्वीकार नहीं किये जा रहे
कोटा । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नवीन आवेदन के लिए पोर्टल खोला गया था। जिसके संबंध में वर्तमान में खाद्य विभाग द्वारा नवीन आवेदन स्वीकार नहीं किये जा रहे हैं केवल पूर्व में प्राप्त आवेदनों का ही संबंधित उपखण्ड अधिकारियों द्वारा ऑन-लाइन निस्तारण किया जा रहा है।
जिला रसद अधिकारी पुष्पा हरवानी ने बताया कि 1 से 30 अप्रेल 2022 तथा 13 से 28 मई 2022 तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नवीन आवेदन के लिए पोर्टल खोला गया था। उन्होंने बताया कि उस दौरान प्राप्त आवेदनों का ही संबंधित उपखण्ड अधिकारी द्वारा ऑनलाईन निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नवीन आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।