Dark Mode
मॉ वांकल मालाणी एज्यूकेशन द्वारा इंग्लिश एकेडमी की नयी शाखा का हुआ शुभारंभ

मॉ वांकल मालाणी एज्यूकेशन द्वारा इंग्लिश एकेडमी की नयी शाखा का हुआ शुभारंभ

धनाऊ/ चौहटन स्थानीय कस्बे में शनिवार को मॉ वांकल मालाणी एज्यूकेशन ग्रुप द्वारा संचालित टीपीएस इंग्लिश एकेडमी की नयी शाखा का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन जैन मंदिर के पास हुआ किया गया।एज्यूकेशन ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. जगदीश विश्नोई,टीपीएस स्कूल प्रिंसीपल सुनीता जी , नवीन एकेडमी के प्रधानाचार्य चेतनराम चौधरी एवं उपप्रधानार्य नरेन्द्र जी यादव के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर नयी शाखा का उद्घाटन किया गया।सर्वप्रथम पंडित अमित जोशी ने हवन एवं यज्ञ कर ईश्वर से मंगल की कामना की। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. जगदीश विश्नोई ने बताया कि स्कूल की नयी ब्रांच से चौहटन शहर के अंग्रेजी माध्यम की स्कूल तलाश रहे अभिभावकों के बच्चों हेतु सुअवसर उपलब्ध होगा। और यहां पर अब चौहटन क्षेत्र के आस पास क्षेत्रो के अभिभावकों द्वारा अपने बच्चे अब इंग्लिश मीडियम में प्रवेश लेना आसान होगा। प्रिंसीपल सुनीता ने बताया कि स्कूल में खेल-खेल में शिक्षा एवं बिना बोझ की शिक्षा पर बल दिया जाएगा। इस अवसर पर बाबुलाल व्याख्याता,व्यवस्थापक मोहनलाल खीचड़,पूर्वा मेम , खुश्बू शर्मा,राखी मेम,डॉ ब्रजेश चौधरी,देव शर्मा,व्याख्याता जगदीश उज्ज्वल,प्रकाश जांगिड़ आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!