Dark Mode
दौसा में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की नवीन शाखा परिसर का हुआ उद्घाटन,

दौसा में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की नवीन शाखा परिसर का हुआ उद्घाटन,

लग्जरी होटल में आयोजित हुआ बैंक के सम्मानित ग्राहकों का सम्मान समारोह,

दौसा . राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित, भारत सरकार का उपक्रम ) प्रधान कार्यालय, जोधपुर से बैंक के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार जैन एवं नवागंतुक अध्यक्ष मुकेश भारतीय द्वारा शाखा दौसा के नवीन परिसर का प्रातः 9 बजे फीता काटकर उद्घाटन किया गया और क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय दौसा का अवलोकन किया गया । क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय दौसा से लक्ष्मी पैलेस जटवाड़ा में बैंक के सम्मानित ग्राहकों (व्यापारी व किसान वर्ग) एवं रीजन के शाखा प्रबंधकों को एग्रो प्रोसेसिंग स्कीम के बारे में बताया गया । इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र जैन ने कहा कि राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक विगत 4 वर्षों में निरंतर ऊंचाइयों के पायदान पर अग्रसर है | बैंक की ओर से अब व्यवसाय के अलावा कृषि आधारित लोन सुविधा भी बेहतर तरीके से दी जा रही है। जिसमें दौसा अव्वल है | उन्होंने कहा कि बैंकों का आपसी मर्ज होना सरकार का निर्णय है लेकिन इससे किसी भी संस्थान की पूंजी बढ़ती है तो न सिर्फ उसके ग्राहक बल्कि मर्जर संस्थाओं के कर्मचारियों को भी फायदा होता है | उन्होंने कहा कि बैंक की पारदर्शी पॉलिसी के चलते एनपीए में गिरावट आई है जो अच्छी बात है | बैंक अध्यक्ष ने कृषि आधारित ऋण योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से किसानों को मिलने में कुछ असुविधा होना स्वीकार किया लेकिन इसके साथ ही उन्होंने इसमें बेहतर सुधार के उपाय भी क्रियान्वित करने की बात की | इसके बाद वित्तीय वर्ष 2022 -23 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक स्टाफ को सम्मानित किया गया | इस अवसर पर केन्द्रीय अंकेक्षक विनोद सिंघल,महाप्रबंधक आर.के गुप्ता एवं महाप्रबंधक सुनील चावला सहित बैंक के कई शाखा प्रन्धक व बैंक ग्राहक मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!