ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लक्ष्मणगढ़ की नवीन कार्यकारिणी घोषित
लक्ष्मणगढ़। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नवीन शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक जौहरीलाल मीणा व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा की सहमति से ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की है।
ब्लॉक अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी में लाल मोहम्मद को महामंत्री तथा भूपेंद्र जैन, जकावत खां, प्रीतम बेरवा, रामलाल मीणा, बृजलाल मीणा, आसमदीन, स्वरुप खां, रघुवर सैनी, कल्लू खान, नूरदीन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह विजय सिंह मीणा, शुभम नागर, मोहम्मद खां, दिनेश मीणा, खेमराज मीणा, सुब्बा खां, मंगतूराम, फूलसिंह मीणा, आबिद व फिरोज खान को ब्लाक महासचिव तथा हरिओम जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह मुकेश मीणा, जरनैल खां, अश्वनी शर्मा, उस्मान खां, नरोत्तम सैनी, नंदराम सैनी, खुर्शीद खान, रत्ती मोहम्मद, विश्वेंद्र चौधरी, सद्दाम खान को ब्लॉक सचिव बनाया है। तथा रामकिशोर बैरवा व सुनील जैन को प्रवक्ता व सोनू वर्मा तथा जमीन खान को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। वही ब्लॉक कार्यकारिणी में 15 जनों को सदस्य नियुक्त किया है।