Dark Mode
माहेश्वरी समाज की नवीन कार्यकारिणी गठित

माहेश्वरी समाज की नवीन कार्यकारिणी गठित

आमेट, स्थानीय माहेश्वरी समाज की बैठक राजसमंद जिला अध्यक्ष विष्णु सोमानी की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में समाज द्वारा वर्ष भर में की गई गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा आगामी वर्ष में किए जाने वाले सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। इसके बाद नवीन कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए जिसमें संरक्षक मुकेश देवपुरा, अध्यक्ष द्वारका प्रसाद झंवर, उपाध्यक्ष जितेंद्र चेचाणी, ओमप्रकाश कटोरिया, सचिव अजय देवपूरा, कोषाध्यक्ष सतीश समदानी, जिला प्रतिनिधि सत्यनारायण देवपुरा, अनिल कुमार करवा, सदस्य सत्यनारायण सोमानी, गोविंद मालू, नीलम चेचाणी, हंसमुख अजमेरा, मोहित माहेश्वरी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। अंत में बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!