Dark Mode
पुष्करणा ब्राह्मण न्याति सेवा समिति की नवीन कार्यकरिणी का हुआ गठन

पुष्करणा ब्राह्मण न्याति सेवा समिति की नवीन कार्यकरिणी का हुआ गठन

 
फलोदी .  पुष्करणा ब्राह्मण न्याति सेवा समिति, फलोदी के नियुक्त अध्यक्ष नरेश व्यास द्वारा सर्व सहमति से फलोदी पुष्करणा ब्राहमण न्याति सेवा समिति, फलोदी की कार्यकारिणी  का गठन किया गया और समाज उत्थान का लक्ष्य लेकर विभिन्न प्रकार की उप समितियों का गठन भी किया और उसके संयोजक भी नियुक्त किये गए।  
 
पुष्करणा ब्राह्मण न्याति सेवा समिति की नवीन  कार्यकारिणी में  अध्यक्ष :- नरेश व्यास पुत्र जय किशन व्यास , तीन उपाध्यक्ष जय प्रकाश जोशी पुत्र गोपाल जोशी , अशोक व्यास पुत्र श्रीवल्लभ व्यास , मेघराज कल्ला पुत्र वल्लभ दास कल्ला ,
 सचिव :- बृज मोहन बैनावत पुत्र रतन लाल बैनावत ,  उप सचिव :- जितेन्द्र कुमार व्यास पुत्र राम नारायण व्यास , कोषाध्यक्ष :- श्रीगोपाल गुचिया पुत्र देव किशन गुचिया , उप कोषाध्यक्ष :- किशोर कुमार बोहरा पुत्र देव किशन बोहरा , लेखा निरीक्षक :- दिनेश रंगा पुत्र मुरलीधर रंगा , परामर्शदाता :- पन्नालाल व्यास पुत्र अम्बा लाल व्यास , रमनलाल पुरोहित ( दरबार ) पुत्र मोहनलाल पुरोहित , धनसुख टरू पुत्र हनुमान टेरू , मुरली मनोहर व्यास पुत्र पन्नालाल व्यास बनाये गए। इसी तरह संरक्षक मण्डल में शिवरतन पुरोहित ( पूर्व अध्यक्ष, फलोदी पुष्करणा ब्राहमण न्याति सेवा समिति फलोदी ) ,  रमेश थानवी (  सचिव, फलोदी पुष्करणा ब्राहमण न्याति सेवा समिति फलोदी ),  न्याति चौधरी गणमान्य परिवार वासुदेव गोपाणी, लाधुराम बोहरा, घनश्याम कंटा, रविन्द्र व्यास , जयकिशन कल्ला को बनाया गया है। 
 
अध्यक्ष नरेश व्यास ने सभी की सहमति से समाज उत्थान के लिए विभिन्न उप समितियां बनाई जिसमे प्रमुख रूप से शिक्षा विकास 21 सदस्य, धार्मिक एवम सामाजिक सम्पति व्यवस्था- 21 सदस्य, चिकित्सा एवम स्वास्थ्य समित्ति- 11 सदस्य, विधि सलाहकार समिति- 6 सदस्य, सामाजिक उत्थान एवम कुरीति निवारण- 20 सदस्य, महिला विकास एवम उत्थान - 10 सदस्य बनाये गए।  इस सबके अलावा कार्यकारिणी के परामर्श, सुझाव एवम मार्ग दर्शन हेतु  विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में 32 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। समाज अध्यक्ष नरेश व्यास ने सभी न पदाधिकारियो एवम सदस्यों व समाज समाज हित में सहयोग की अपेक्षा की है। 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!