समता बहु मंडल की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
सीकर। जैन समाज सीकर की संस्था समता बहु मंडल के वार्षिक चुनाव ला नेचर रिजॉर्ट में चुनाव अधिकारी आशा जैन के सानिध्य में सम्पन्न हुए , जिसमे अध्यक्ष बिंदिया अजमेरा , मंत्री सोनिया पिराका और कोषाध्यक्ष अनिता सेठी को चुना गया।इसके पूर्व मंडल द्वारा रंगारंग कार्यक्रम व बॉलीवुड थीम पर प्रतियोगिता रखी गई , जिसमे प्रथम अनिता सेठी, द्वितीय खुशबू सेठी और तृतीय ज्योति सेठी , बिंदिया अजमेरा रही । नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष हनी काला , उप मंत्री नीलम पाटोदी , सांस्कृतिक मंत्री ज्योति सेठी , मीनू सेसम व कार्यकारिणी सदस्य सीमा सेसम , मोनिका सेसम , खुशबू सेठी , सोनिया रारा , सीमा गंगवाल , रंजू जैन , डॉली छाबड़ा को चुना गया।