Dark Mode
धरियावद नगरपालिका में नए अधिशाषी अधिकारी ने संभाला पदभार

धरियावद नगरपालिका में नए अधिशाषी अधिकारी ने संभाला पदभार

धरियावद। नगरपालिका धरियावद में नए अधिशाषी अधिकारी सुरेन्द्र  मीणा ने अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने पर नगरपालिका चेयर मेन के बी मीणा वरिष्ठ सहायक रघुनाथ लाल दर्जी गोविन्द सिंह कार्मिकों व जनप्रतिनिधियों ने उनका तिलक लगा कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने नई ऊर्जा और टीम भावना के साथ नगरपालिका क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। अधिशाषी अधिकारी मीणा ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पारदर्शिता और तत्परता के साथ शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम करेंगे। स्वागत समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगरपालिका स्टाफ व गणमान्य नागरिकों पत्रकार अबतक बंटी भाई कोठारी की उपस्थिति रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!