Dark Mode
नये सामाजिक संगठन युवा रोट्रेक्ट क्लब का शुभारम्भ हुआ

नये सामाजिक संगठन युवा रोट्रेक्ट क्लब का शुभारम्भ हुआ

बहरोड़। बहरोड़ में लियो क्लब की तर्ज पर युवाओं ने शनिवार को युवा रोट्रेक्ट क्लब के नाम से एक नए सामाजिक संगठन की शुरुआत की है। जिसके सबसे पहले अध्यक्ष सीए हिमांशु अग्रवाल बने हैं। हेमंत नागर ने बताया कि हाईवे स्थित निजी में आज रोटरी क्लब का युवा क्लब रोट्रेक्ट क्लब का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि डीआरआर गौरव कुमार और मेहुल पुरोहित ने अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, सचिव आशुतोष कौशिक और कोषाध्यक्ष पवन भारद्वाज को रोट्रेक्ट क्लब की पिन भेंट कर सम्मानित किया। इन तीनों को बधाई दी। बीकानेर से आए दोनों अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इन्होंने संबोधित करते हुए कहा है कि रोट्रेक्ट क्लब युवाओं का क्लब है। जिसमें युवा जुड़कर समाज हित में कार्य करने के साथ-साथ सामाजिक सेवा करने का शुभ अवसर मिलता है। नवनियुक्त अध्यक्ष सीए हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि वे इस क्लब से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ेंगे और समाज हित में लगातार कार्य करेंगे।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!