Dark Mode
भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रखी गई नव मतदाता अभियान की मीटिंग

भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रखी गई नव मतदाता अभियान की मीटिंग



बीकानेर। श्रीडूंगरगड भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नव मतदाता अभियान श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा की मीटिंग रखी गई।
 जिसमें अपेक्षित जिला संयोजक,विधानसभा के संयोजक, मंडलों के संयोजक मंडल अध्यक्ष और महामंत्री, युवा मोर्चा के संयोजक,सह संयोजक आदि उपस्थित हुए ।


मीटिंग पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में रखी गई जिसमें नवमतदाता जिला संयोजक विक्रम सिंह सत्तासर ने नवमतदाता अभियान के बारे में जानकारी दी । विधानसभा संयोजक जगदीश पारीक ने प्रत्येक बूथ पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।


मीटिंग का संचालन करते हुए युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयाँ ने बताया की इस मीटिंग में नव मतदाता अभियान पंजीयन संपर्क संवाद "नया भारत, पहला मतदान, आओ संवारे राजस्थान" के साथ रखी गई मीटिंग की विधिवत शुरुआत भारत माता के आगे द्वीप प्रज्वलन करके की ।


मीटिंग में उपस्थित रहे शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, मोमासर अध्यक्ष गंगाधर शर्मा,सरपंच प्रतिनिधि शिवरतन शर्मा,मंडल संयोजक प्रदीप जोशी,सहसंयोजक विक्रम सिंह शेखावत,देहात मंडल संयोजक महेन्द्र सिंह लखासर, ,सह संयोजक पवन स्वामी,महामंत्री नरेश शर्मा,विधानसभा युवा मोर्चा संयोजक महेन्द्र सिंह राजपुत,युवा मोर्चा देहात मंडल संयोजक उत्तमनाथ सिद्ध,युवा मोर्चा शहर संयोजक अनिल वाल्मीकि,युवा महामंत्री ओम सिंह राजपुरोहित,विजय कुमार,योगेश शर्मा,मनोहर सिंह, सुनील शर्मा,गोपी मेघवाल आदि दायित्ववान अपेक्षित कार्यकर्तागण शामिल हुए ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!