Dark Mode
नव मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ

नव मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ

बहरोड़। कस्बे में स्थित एक निरजी महिला महाविद्यालय प्रांगण में रविवार को पश्चिम बंगाल के मालदा से भाजपा की विधायक रूपा मित्रा चौधरी ने नव मतदाता संवाद कार्यक्रम किया। रूपा चौधरी ने नव मतदाताओं को अपने मताअधिकार का महत्व बताकर कहा कि आप एक अच्छे शिक्षित व्यक्ति को मत देवें, जिससे राज्य की बनने वाली सरकार में आपका अच्छा प्रतिनिधित्व कर सके। उन्होंने आगे कहा कि हमें मत के अधिकार का भी उसी प्रकार से इंतजार करना चाहिए जैसे हम हमारे भारतीय त्योहारों का इंतजार करते हैं। इस अवसर पर सभी नव मतदाताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष उमेद सिंह भाया, भाजपा उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चित्रा शर्मा, जिला मंत्री डा. नीलम यादव, नीमराणा पंचायत समिति प्रधान संतोष यादव, पूर्व युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश रावत, मंडल अध्यक्ष संजय मीर, विधानसभा विस्तारक बाबूलाल शर्मा, सलोनी, ज्योति, मंडल महामंत्री अरुण शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अमर चंद शर्मा व कार्यकता मौजूद रहे।

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!