Dark Mode
हीरो सुपर स्प्लेंडर 125cc का नया XTEC वर्जन लॉन्च

हीरो सुपर स्प्लेंडर 125cc का नया XTEC वर्जन लॉन्च

हीरो मोटोकॉर्प ने सुपर स्प्लेंडर 125cc का नया एक्सटेक (XTEC) वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 83,368 रुपए रखी है। कंपनी बाइक में 68 किलोमीटर / लीटर का बेहतरीन माइलेज ऑफर कर रही है। सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक तीन कलर ऑप्शन के साथ ग्लॉस ब्लैक, कैंडी ब्लेजिंग रेड और मैट एक्सिस ग्रे में अवेलेबल है। आइए जानते हैं बाइक के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
सर्विस रिमाइंडर और मालफंक्शन इंडीकेटर जैसे एडवांस्ड फीचर्स
हीरो मोटोकॉर्प का सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक फीचर्स से लेस है। इसमें लो फ्यूल इंडीकेटर के साथ फुली डिजिटल स्पीडोमीटर, सर्विस रिमाइंडर और मालफंक्शन इंडीकेटर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल और SMS अलर्ट जैसे एडवांस्ड फीचर भी मिलते हैं। बाइक LED हेडलैंप एक हाई-इंटेंसिटी पोजीशन लैंप और नई डुअल-टोन स्ट्राइप्स के साथ आता है।
सुपर स्प्लेंडर XTEC : इंजन, पावर और माइलेज
सुपर स्प्लेंडर XTEC के इंजन को नए एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया गया है। इसमें 125cc का एअर कूल्ड, 4 स्ट्रोक, OHC BS-VI सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 7500 RPM पर 10.7 BHP की पावर और 7500 RPM पर 10.6 न्यूटनमीटर का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक 68Km/l का माइलेज डिलेवर करती है। नई सुपर स्पेलंडर इंटीग्रेटेड USB चार्जर और सेफ ड्राइव एक्सपीरियंस के लिए साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ के साथ आती है।
होंडा सीबी शाइन और टीवीएस रेडर सेमुकाबला
हीरो सुपर स्पेलंडर XTEC में फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर ड्रम ब्रेक, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स , ट्विन शॉक एब्जॉर्बर, अलॉय व्हील्स ब्लैक फिनिश, कंफर्ट राइडर ट्रायंगल और बहुत कुछ मिलता है। भारतीय बाजार में बाइक का मुकाबला होंडा की सीबी शाइन 125cc और टीवीएस की रेडर से होगा।
फरवरी 2023 में कंपनी की सेल्स 10.11% बढ़ी
कंपनी ने सेल्स के मामले में फरवरी 2023 में 10.11% की सालाना ग्रोथ हासिल की है। इस दौरान कंपनी ने घरेलू और एक्सपोर्ट को मिलाकर 3,94,460 गाड़ियां बेची हैं जबकि पिछले साल इसी महीने में 3,58,254 गाड़ियां बेची थी। फरवरी 2023 में हीरो मोटोकॉर्प ने देश में 3,82,317 बाइक और स्कूटर बेची हैं, जबकि पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 3,31,462 गाड़ियां बेची थी। हालांकि इस दौरान कंपनी के एक्सपोर्ट में गिरावट हुई है। कंपनी ने फरवरी 2022 में 26,792 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया था, लेकिन फरवरी 2023 में 54.68% की गिरावट के साथ 12,143 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है।
सबसे ज्यादा ये मॉडल बिके
हीरो मोटोकॉर्प की फरवरी 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में स्प्लेंडर, HF डीलक्स, पैशन, एक्सपल्स, एक्सट्रीम शामिल रहे। जबकि स्कूटर सेगमेंट में कंपनी ने मेस्ट्रो, डेस्टिनी के साथ जूम और विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री हुई। कंपनी ने फरवरी 2023 में 9.87% की ग्रोथ के साथ 3,71,854 बाइक्स बेचीं और 14.17% की ग्रोथ के साथ 22,606 स्कूटर बेचीं। फरवरी 2022 में 3,38,454 बाइक्स और 19,800 स्कूटर की बिक्री की थी।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!