बिजोरावास में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया
बहरोड़। बिजोरावास गॉव में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बहरोड़ पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट बस्तीराम यादव रहे एवं अध्यक्षता सरपंच उदयसिंह यादव ने की। ग्रामीणों ने नववर्ष पर अतिथियों का गाजे-बाजे व डीजे से स्वागत किया तथा साफा और शौल पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों को नववर्ष पर शुभकामनाएं दी और नए साल पर कार्यक्रम आयोजित करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल के पानी का संकट गहराता जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र में चंबल और यमुना का पानी लाये जाने के लिए आंदोलन करना पड़ेगा तथा पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ( ईआरसीपी ) का लाभ राठ क्षेत्र को मिलना सुनिश्चित करवाया जावे। ग्रामीणों की मांग पर प्रधान कोटे से शमशान की चारद्वारी हेतु 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की गई। इस अवसर कार्यक्रम के आयोजक जयद्रथ यादव अध्यापक, रामस्वरूप यादव अध्यापक, जसवंत सिंह यादव सहित गांव के वयोवृद्ध वीरबल सिंह यादव, श्रीराम जांगिड़ अध्यापक, झबुराम यादव, सूरत सिंह यादव, सुरेश यादव, मोनू यादव इत्यादि सैकड़ों ग्रामीण व महिलाएं युवा उपस्थित रहे।