Dark Mode
श्याम मंदिर के पास मिला नवजात भ्रूण

श्याम मंदिर के पास मिला नवजात भ्रूण

 
दौसा  .  दौसा की मंडी रोड स्थित श्याम मंदिर के पास एक नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई ।सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई राजेंद्र बिधूड़ी ने भ्रूण को कब्जे में लेकर दोसा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई राजेंद्र बिधूड़ी ने बताया कि शहर के मंडी रोड स्थित श्याम मंदिर के भंडारण के पास भ्रूण मिलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लिया और दोसा जिला अस्पताल के चिकित्सकों को दिखाया गया चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।  बताया जा रहा है कि भ्रूण का सर नोचा हुआ है इससे प्रतीत होता है कि किसी आवारा जानवरों ने इसे नोचा है पुलिस का कहना है कि भ्रूण बालिका बताया जा रहा है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और डॉक्टर की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!