नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
बयाना। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला कार्यकारिणी द्वारा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा का सम्मान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्राह्मण समाज के प्रदेश सह संयोजक पंडित गोविंद काका नहरोली के नेतृत्व में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूपा का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। सूपा ने अपने उद्बोधन में कहा की एक कुशल राजनीति में समाज की भूमिका अहम होती है इसलिए राजनीति के साथ साथ समाज की विकासशील संभावनाओं पर हमारा प्रथम दृष्टिकोण रहेगा।इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष मणि शंकर मिश्रा, हरिओम उपाध्याय, लौकी सहरिया पार्षद, जय शिव शर्मा, डॉक्टर जगदीश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।