नवनियुक्त संभागीय आयुक्त का नाड़ोल दौरा, आशापुरा माताजी मन्दिर में किये दर्शन
देसूरी। पाली संभाग की पहली नवनियुक्त संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने अपने पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन बुधवार को नाड़ोल पहुंची और आशापुरा माता के मन्दिर में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामनाएं की। मन्दिर के पुजारी व समाजसेवी अमरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि नवनियुक्त संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी के मंदिर आगमन पर प्रधान संगीता राजपुरोहित की अगुवाई में माँ आशापुरा के दर्शन करवाये गए। इस दौरान आयुक्त सिंघवी ने माताजी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि व मंगलकारी कामनाएं की। बाद में देसूरी प्रधान संगीता राजपुरोहित के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त का माल्यार्पण एवं चुन्दड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर देसूरी नायब तहसीलदार शंकरलाल, सहायक विकास अधिकारी ललित व्यास,पुजारी अमरसिंह राजपुरोहित,मुकेश सिंह, ट्रस्ट व्यवस्थापक लालसिंह शक्तावत,ट्रस्ट सदस्य गजेन्द्र सिंह भाटी,रमेश कुमार सेन,गुलाबसिंह,गिरवर,प्रहलादसिंह,देवेन्द्र सिंह पुजारी समेत ग्रामीण एवं भक्तगण उपस्थित थे।