नव निर्मित ट्यूब वेल किया उद्घाटन
रतनगढ़ । तहसील के ग्राम पंचायत मेलूसर में नव निर्मित ट्यूब वेल का उद्घाटन गाँव के वरिष्ठ नागरिक रुघाराम जांगिड़ व वार्ड पंच रोहित कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व पीसीसी सदस्य कल्याण सिंह शेखावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि जन सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हैं।जन सेवा ही मेरा ध्येय हैं। जन सेवा के कार्यों से मुझे असीम सुख की प्राप्ति होती हैं। शेखावत ने बताया कि इस ट्यूब वेल का निर्माण सरदार शहर विधायक अनिल कुमार शर्मा द्वारा विधायक कोटे से करवाया गया। पुरोहितों के मोहल्ले के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे थे। इस ट्यूब वेल के निर्माण से स्थानीय लोगों पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उपस्थित ग्रामीण जनों न श्री कल्याण सिंह शेखावत का आभार प्रकट किया। नव निर्मित ट्यूब वेल किया उद्घाटन अवसर पर उपस्थित ग्रामीण जनों ने कांग्रेस नेता शेखावत का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में श्रवणकुमार पुरोहित, पूर्णमल पुरोहित, परमेश्वर लाल पुरोहित, रामेश्वर लाल जांगिड, जगदीश प्रसाद जांगिड़, विजय कुमार पुरोहित, शिव चन्द पुरोहित, प्रमोद कुमार पुरोहित, अटल बिहारी शर्मा, मनोज कुमार पुरोहित, छोगाराम कटारिया, रामचन्द्र कटारिया, श्रवण कुमार कटारिया आदि उपस्थित थे।