Dark Mode
भारत विकास परिषद् के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

भारत विकास परिषद् के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

 
 

 

बयाना। कस्बे में भारत विकास परिषद् के नवनिर्वाचित  पदाधिकारियों ने प्रांतीय महासचिव विजेंद्र सिंघल के मुख्य आतिथ्य में अमर पैलेस मैरिज होम में शपथ ग्रहण की।कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश पाराशर ने की। समारोह में कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि राजेश गुप्ता प्रांतीय वित्त सचिव, विनय अग्रवाल दमदमा संरक्षक शाखा बयाना,राजेश गोयल पूर्व अध्यक्ष शाखा बयाना रहे।
प्रांतीय महासचिव विजेंद्र कुमार सिंघल ने नवनिर्वाचित रमन धाकड़ अध्यक्ष,गिरजेश शर्मा सचिव,मनोज अग्रवाल कोषाध्यक्ष,चंद्र प्रकाश गर्ग उपाध्यक्ष,उदयभान शर्मा,सहसचिव, रेणु मिश्रा महिला प्रमुख,सावित्री मीणा चिकित्सा प्रमुख,बबीता जैन सांस्कृतिक प्रमुख,बबीता सैनी परिवार संस्कार प्रमुख,धर्मेंद्र देशमा प्रचार प्रमुख,राजेंद्र पाल रावत योग प्रमुख,भूदेव कुक्की सेवा प्रमुख,यदुवेंती शर्मा संपर्क प्रमुख आदि के लिए शपथ दिलाई।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनय सिंघल,विनोद सिंघल,नीलम शर्मा,तारा नारंग,राम धाकड़,प्रदीप आर्य,रजनीश गर्ग,कृष्ण मुरारी धाकड़,मनीषा देश्मा,पूजा शर्मा तथा करन पाल सैनी सहित आदि को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके अर्चना रावत,गंगा राम धकड़ वेदप्रकाश सैनी,अशोक गोयल,मीनू सिंघल,सपना गर्ग,मोहन इंदौलिया,प्रमोद शर्मा तथा पत्रकारों  सहित अनेक गणमान्य मोजूद रहे।सभी का आभार विनय अग्रवाल दमदमा ने प्रगट किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!