नव चयनित पुलिस उप निरीक्षकों का किया सम्मान
पादूकलां । कस्बे के सोनी मोहल्लें में आरपीएससी द्वारा आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा में चयनित पुलिस उप निरीक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी बुद्धराज सोनी की अगुवाई में सर्व समाज के लोगों ने उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह एवं अजय सिंह का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान समाजसेवी बुद्धराज सोनी, पूर्व सरपंच रमेशपुरी गोस्वामी, श्रवण कुमार ढाका, शिवप्रकाश ओझा, पृथ्वीराज सोनी, रामवतार शर्मा, किशोर सोनी, सुमित, जगजीत, आयुष, आराध्या, शंकरलाल भाट, दीपक सोनी, दुर्गाप्रसाद सेन, दौलत खां मुल्तानी, इब्राहिम खां मौलाना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।