ग्राम पंचायत खेराट के जानेवा पूर्व में हुआ रात्रि भजन संध्या का आयोजन
डेह. तेजाजी मंदिर जानेवा पूर्व में रात्रिकालीन भजन संध्या का आयोजन हुआ ।पहले तेजाजी की जोत और आरती की गई। फिर कलाकारों ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी ।पूरी रात बारिश का मौसम देखते हुए भी भक्तों ने भजनों का आनंद लिया और भगत गानों पर झूम उठे कई कलाकारों ने अलग-अलग अपने अंदाज में करतब दिखाए ।और भक्तों का मन मोह लिया। और इस कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था भी की गई। सैकड़ों की तादाद में तेजा भक्त तेजाजी के जयकारा लगाते रहे। इस कार्यक्रम में पुजारी व मंदिर कमेटी व सभी ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग रहा।