रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन,
पंचायत समिति सदस्य प्रेमलता सैनी रही मुख्य अतिथि।
भुसावर । उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम नगला बंध में चल रही रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य प्रेमलता सैनी रही। फाइनल मुकाबला महवा बनाम नगला बंध के बीच हुआ। जिसमें महवा प्रथम व नगला बंध दितीय स्थान पर रहे। प्रेमलता सैनी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आते हैं जो आगे चलकर क्षेत्र का ही नहीं देश का नाम रोशन करते हैं । उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि खेल को खेल की भावना से खेलें खेल में जीत हार होती रहती है। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद दिया। प्रथम विजेता को 31हजार व शील्ड तथा द्वितीय पुरस्कार 21हजार व शील्ड भेंट की। आयोजकों ने कार्यक्रम में आने के लिए उनका आभार प्रकट किया। शाल ओढ़ाकर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।