Dark Mode
बड़ला में रात्रि कालीन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत

बड़ला में रात्रि कालीन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत

सवाईपुर. कस्बे के निकटवर्ती बड़ला गांव में रात्रि कालीन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता सीजन- 4 की शुरुआत कल बुधवार रात्रि से हुआ | जिसमें उद्घाटन मुकाबले में मेजबान बड़ला-2 ने गेगाकाखेड़ा को हराया | भंवरलाल जाट ने बताया कि बड़ला गांव में हर वर्ष की बातें इस वर्ष भी रात्रि कालीन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता सीजन- 4 की शुरुआत कल बुधवार रात्रि से हुई, जिसमें जिले की कई टीमें हिस्सा लिया, उद्घाटन मुकाबला रात्रि 8:15 बजे खेला गया, जिसमें मेजबान बड़ला -2 ने गेगाकाखेड़ा को 40-34 से मात दी, दूसरा मुकाबले में मंगरोप ने बनकाखेड़ा को 40-29 से हराया, तीसरे मुकाबले में हस्तड़ा ने लुलास को 39-30 से हराया, चौथे मुकाबले में अगरपुरा ने घेवरिया को 38-10 से हराया तथा आखिरी पांच के मुकाबले में अगरपुरा ने हस्तड़ा को 31-13 से मात दी, पहली बार मैचों का आयोजन मेट पर किया जाएगा, जिस दौरान शिवराज जाट सरपंच, प्रहलाद सेन मंडल अध्यक्ष, जमनालाल डीडवानिया पुर्व प्रधान, भंवरलाल जाट, कुलदीप सिंह, शैतान सिंह उप सरपंच, भेरूलाल भोपाजी, हीरालाल भोपाजी, भेरूलाल शर्मा, हीरालाल जाट पूर्व सीआर, भोजराज गाड़री, दिनेश खालिया, दलपत सिंह, राम सिंह, भोलू सुथार, विक्रम सिंह, जमनालाल जाट, बद्री दास वैष्णव, गोपाल लाल बलाई आदि कई मौजूद रहे, मैचों का आयोजन रात्रि 7:00 बजे से किया जाएगा, वही इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹15000 व ट्रॉफी तथा उपविजेता को ₹7500 व ट्राफी और तृतीय विजेता टीम को ₹2100 व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा ||

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!