Dark Mode
रैन बसेरों का किया जा रहा निरीक्षण

रैन बसेरों का किया जा रहा निरीक्षण

बूंदी। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर स्थित रैन बसेरों देवपुरा, छत्रपुरा व लंका गेट रेन बसेरों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमन गुप्ता द्वारा रैन बसेरों में उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं जैसे- आवासीयों के लिए दरी, गद्दे, रजाई, कम्बल, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय एवं स्नानघर, महिलाओं व पुरूषों के लिए रहने की अलग-अलग व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, चिकित्सकीय सुविधा, अग्निशमन प्रणाली व्यवस्था, रोगवाहक कीट नियंत्रण तंत्र की व्यवस्था, न्यूनतम दर पर भोजन की व्यवस्था, बच्चों, विशेष योग्यजनों, विमंदितों, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था आदि बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया। रैन बसेरों में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाई गई। स्नान हेतु मौसम अनुकूल पानी की व्यवस्था, विशेष योग्यजनों, वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष सुविधाओं का अभाव पाया गया। रेन बसेरे के निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दुरूस्त कराए जाने के निर्देश मौके पर ही जिला परियोजना प्रबंधक नगर परिषद को दिए गए। बेसहारा लोगों को रैन बसेरों में दाखिल करवाने के लिए एन.जी.ओं व पैरा लीगल वॉलियंटर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करवाया जा रहा है।
सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कि कोई व्यक्ति खुले बाजार या दुकान पर नहीं सोए। सर्दी से बचाव के लिए नगर परिषद ने देवपुरा, छत्रपुरा व लंका गेट पर रेन बसेरे खोल रखे है, जिनमें कोई भी व्यक्ति रात्रि बसर कर सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!