निम्बाहेड़ा : गत रात्रि को सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने बनाया निशाना लाखों के जेवरात सहित सीतर हजार नकदी लेकर बदमाश फरार
निम्बाहेड़ा। गत रात्रि को पुलिस थानान्तर्गत एरिया के तनिश्क हॉटल के पिछे स्थित औंकार नगर में एक सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने मकान में बने कमरों में रखे आलमीरा व पेटी अन्य स्थानों पर रखे किमती सामान को ढूंढने के दौरान बहार सामान बिखेर कर खंगाल कर सोने व चांदी के लाखों के जेवरात व नकद राशि लेकर फरार हो गये। जमील मोहम्मद का परिवार के सदस्य रिश्तेदार के वहां निधन के कारण यहां गया हुआ था। पुलिस थाना के भेरू लाल ने बताया कि जमील मोहम्मद पिता कल्लू खा ,तनिश्क हॉटल के पिछे स्थित औंकार नगर में सूने मकान व कमरों के ताले तोड कर अज्ञात बदमाश लाखों के सोने व चांदी के जेवरात व सीतर हजार नकद राशि ले कर फरार हो गए। जमील मोहम्मद ने इस आशय की पुलिस थाना में लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी सांस का इंतकाल होने के कारण पूरा परिवार के सदस्यों सहित मेवाती मोहल्ले में गया हुआ था । जब सुबह जैसे ही अपने मकान पर लोटे तो वहां देखा कि मुख्य गेट के साथ ही कमरों के ताले टूटे हुए पाए गए थे। चोरी का पता चलने पर परिजनों को सूचना दी और जहां अज्ञात बदमाशों ने आलमारियों के ताले तोड कर यहां रखे किमती जेवरात सोने व चांदी के आभूशण पांच सोने की अगठिया ,तीन तोले का सोने का हार, सोने के लॉग, सोने के कडे , एक जोडी सोने की बाली , बारह जोडी चांदी के पायजेब ,अठारह चांदी की बिछिया और किमती कपडे सहित 70 हजार नकद राशि अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य ने बताया कि बदमाशो द्वारा कमरो में अन्दर प्रवेश कर कमरों को खंगालते हुए जहां बेटे की शादी हुई तभी जेवरात शादी में चढाए गए थे वो भी अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच अधिकारी जुल्फेकार अहमद के जिम्मे किया गया।