निम्बाहेड़ा : 69वीं जिला स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का कनेरा में हुआ शुभारंभ
निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा उपखण्ड के कनेरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक आदर्श विद्यालय में गुरुवार को बारिश की फुव्वारों के बीच 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु आयु वर्ग छात्रा की 69 वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक अशोक नवलखा की अध्यक्षता एवं पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, आदि मंचासीन रहे। उद्घाटन समारोह के आरम्भ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न विद्यालयों से इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग में 17 टीमों की 237 छात्रा एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में 16 टीमों की 227 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने समारोह को संबोधित करते हुए भी जिले भर से आये छात्रा खिलाड़ियों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि आज भारत देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है, देश के छोटे से छोटे गांव में हर खेल से जुड़ी प्रतिभा मौजूद है, बस जरूरत है तो खिलाड़ियों में छिपी हुई प्रतिभा को इच्छा शक्ति के साथ निखारने की। प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन समारोहों में ज्यादात्तर खेलों एवं उनसे जुड़ी बाते होती ही है, लेकिन मैं आप को अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पित होते देखना चाहता हूं, ताकि जब आप अपने कैरियर में कुछ बनने के लिए आगे बढ़ो तो आपको ज्यादा कठिनाइयों का सामना नही करना पड़ा। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रधान बगदीराम धाकड़ ने विधिवत रूप से प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की, ततपश्चात अतिथियों ने ध्वज फहराकर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। संचालन विद्यालय के अध्यापक निर्भयराम धाकड़ ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने फुटबॉल के पहले मैच का शुभारंभ आलोक स्कूल निम्बाहेड़ा एवं राउमावि बड़ावली के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल के कीक मारकर किया। अंत में भूमि विकास बैंक डायरेक्टर गोपाल लाल बीर ने आभार व्यक्त किया।