Dark Mode
निम्बाहेड़ा : 23 जुलाई को मुख्यमंत्री शर्मा का निम्बाहेड़ा में प्रस्तावित दौरा

निम्बाहेड़ा : 23 जुलाई को मुख्यमंत्री शर्मा का निम्बाहेड़ा में प्रस्तावित दौरा

  • विधायक कृपलानी ने तैयारियों के संदर्भ में कार्यों की निरंतरता के बारे में ली जानकारी

निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 23 जुलाई को निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के संभावित एक दिवसीय दौरे के मद्देनजर 16 जुलाई, बुधवार को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने निम्बाहेड़ा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की निरंतरता के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विधायक कृपलानी ने निम्बाहेड़ा उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, छोटीसादड़ी उपखण्ड अधिकारी यतीन्द्र पोरवाल, पंस. विकास अधिकारी निम्बाहेड़ा लक्ष्मण लाल खटीक, पंस समिति छोटीसादड़ी विकास अधिकारी दिनेश कुमार मेघवाल, नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा सहित निम्बाहेड़ा क्षेत्र के सार्वजनिक निर्माण विभाग, पंचायत राज विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, नगर परिषद, चिकित्सा विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, रसद विभाग, तहसील विभाग सहित ब्लॉक स्तरीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों से विभाग वाइज विकास कार्यों की समीक्षा कर कार्यों की निरंतरता के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 23 जुलाई के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने क्षेत्र के प्रमुख प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर भी संवाद किया। तहसील सभागार निम्बाहेड़ा में आयोजित बैठक में विधायक कृपलानी के साथ जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, प्रतापगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, छोटीसादड़ी भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, भाजपा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, निम्बाहेड़ा भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत आदि मौजूद रहे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!