Dark Mode
निंबाहेड़ा : जोखिम भरे रास्ते से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

निंबाहेड़ा : जोखिम भरे रास्ते से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

  • ग्राम पंचायत अरनिया पंथ की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण

निंबाहेड़ा ग्राम पंचायत अरनिया पंथ के ठिकरिया से नई आबादी मायरा व गिलुंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जो पानी की वजह से पूरी क्षतिग्रस्त हो गई है, पानी भरे रहने की वजह से आमजन को आवागमन के दौरान काफी परेशानी हो रही है वही नई आबादी से जो बच्चे स्कूल पढ़ने आते हैं वो इस पानी व जोखिम भरे रास्ते से गुजरते तो कपडे सहित शरीर पूरा गीले हो जाते हैं। जिससे इस गंदगी भरे पानी शरीर पर लगने से भी बिमारी की चपेट में आने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि अरनिया पंथ ग्राम पंचायत को अवगत कराया लेकिन अभी तक पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, ग्राम पंचायत की उदासीनता ओर लापरवाही के चलते स्कूली बच्चो ओर आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामीणों ने रोष जताते हुए चेतावनी दी है कि जल्द अगर  ग्राम पंचायत समस्या का समाधान नही करेगी तो पंचायत पर तालाबंदी की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!