Dark Mode
निंबाहेड़ा : प्रताप एज्यूकेशन एण्ड चौरिटेबल संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का गठन

निंबाहेड़ा : प्रताप एज्यूकेशन एण्ड चौरिटेबल संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का गठन

निंबाहेड़ा। रॉयल पारस होटल में आज प्रताप एज्यूकेशन एण्ड चौरिटेबल संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक का शुभारंभ ट्रस्ट के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में हुआ। सर्वप्रथम ठा. सा. कैलाश सिंह जी बड़ौली को संस्थान का संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके पश्चात् लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ।

नवगठित कार्यकारिणी घोषित की गई- अध्यक्ष  पुष्पेंद्र सिंह बड़ौली, उपाध्यक्ष  शैलेन्द्र सिंह अरनोदा, सचिव  रणजीत सिंह नारेला, कोषाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह  नाहरगढ़ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधान के पालन एवं संस्थान के लक्ष्यों को साकार करने की शपथ ली। इस अवसर पर हेमेंद्र सिंह झाडोली, शक्ति सिंह नाहरगढ़, संजय सिंह हतनारा, बलवंत सिंह निंबाहेड़ा, नेत्रपाल सिंह उखलिया, सुरेंद्र सिंह धनोरा, भूपेंद्र सिंह दारू, भूपेंद्र सिंह सोलंकी,जगपाल सिंह विशेन,भंवर सिंह भावलिया, जगत सिंह गागरोल, ईश्वर प्रताप सिंह टिलाखेड़ा, समुन्दर सिंह गुन्दुसर, शिशपाल सिंह धिनवा, अजय मंघनानी विजय राज सिंह अड़मलिया सहित कई सदस्यों ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को मालाएं पहनाकर व उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!