Dark Mode
निम्बाहेड़ा : गुजरात प्रवास पर जाने के दौरान कृपलानी का बिच्छीवाड़ा में हुआ स्वागत

निम्बाहेड़ा : गुजरात प्रवास पर जाने के दौरान कृपलानी का बिच्छीवाड़ा में हुआ स्वागत

निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी गुजरात प्रवास पर जाने के दौरान राजस्थान बॉर्डर पर भाजपा नेताओं के द्वारा अभिनंदन किया गया। विधायक कृपलानी शुक्रवार से दो दिवसीय गुजरात प्रवास पर रहेंगे। राजस्थान-गुजरात सीमा पर बिच्छीवाड़ा से गुजरने के दौरान सागवाड़ा विधायक शंकर ढेचा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डूंगरपुर गजेंद्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल एवं महिपाल सिंह राणावत सहित जनप्रतिनिधियों ने विधायक कृपलानी का उपरना ओढाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक कृपलानी के साथ भाजपा नेता विशाल सोनी एवं नवीन खंडेलवाल भी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!