Dark Mode
निम्बाहेड़ा : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स व सीए दिवस सम्मान पूर्वक मनाया

निम्बाहेड़ा : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स व सीए दिवस सम्मान पूर्वक मनाया

निम्बाहेड़ा। लायंस क्लब निम्बाहेड़ा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस वण्डर सीमेंट लिमिटेड के युनिट हैड नितिन जैन के मुख्य आतिथ्य, क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा की अध्यक्षता एवं निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार रायपुरिया व सचिव अरविन्द मुंदड़ा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्मान पूर्वक मनाया गया। निवर्तमान सचिव मुंदड़ा ने बताया कि लायनवादी परम्परा में आरम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूनिट हैड जैन ने मां सरस्वती एवं लायनवाद के जनक सर मेल्विन जोन्स की छवि पर माल्यार्पण किया। क्लब के चार्टर सदस्य डॉ. जेएम जैन ने अपने उद्बोधन में मानव जीवन में डॉक्टर एवं आर्थिक युग में सीए की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा बताया कि भारत विश्व की पहले नम्बर की आबादी वाले देश भारत मे चिकित्सकों, नर्सिंग व अन्य चिकित्सकीय कर्मचारियों की समर्पित सेवा का ही परिणाम है कि वैश्विक महामारी कोरोना में हमारे देश में अन्य देशों के मुकाबले बहुत ही कम जनहानि हुई है। सीए सहित आर्थिक विशेषज्ञो के सुचारू वित्तीय प्रबंधन के फलस्वरूप हमारा देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में चोथी पायदान पर आ गया है। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुभाष रांका ने कहा कि लगातार हो रहे चिकित्सकीय शौध व अपडेशन की वज़ह से जटिल बीमारियों का भी सुगम व सुरक्षित निदान हो रहा है। मुख्य अतिथि यूनिट हैड जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि आर्थिक प्रगति में वित्तीय प्रबन्धन प्रमुख हैं। आपने अपने राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय अनुभव साझा करते हुए वर्तमान परिदृश्य में विकास की गति को आगे बढ़ाने के महत्वपूर्ण टिप्स से रूबरू कराया। दिवस की महत्ता के अनुरूप क्लब द्वारा नगर के वरिष्ठ एवं उदीयमान डॉ. सुभाष रांका, स्नेहलता रांका, जिला चिकित्सालय के पीएमओ राघव सिंह, अशोक कुमार जिंजवाड़िया, बीसीएमओ डॉ. अनुराधा मीणा, जेके सीमेंट की चिकित्सा अधिकारी वोल्गा कैथ्विन, लोकेश मीणा, क्लब के चार्टर मेम्बर व नगर के वरिष्ठ चिकित्सक जे एम जैन, पूर्व पीएमओ एवं क्लब सदस्य डॉ. मंसूर खान सहित सीए नितिन जैन, शुभम चपलोत, दीपक काबरा, त्रिशला चपलोत, अल्पित शारदा एवं क्लब सदस्य प्रियांक नरेड़ी सहित वित्तीय लेखांकन व अंकेक्षण को समर्पित क्लब सदस्य शान्ति चन्द मेहता व सत्यनारायण चेचानी का क्लब सदस्यों द्वारा मेवाड़ी पगड़ी, शाल, उपरना व माला धारण करा कर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनन्दन किया गया। अनिल सोमानी द्वारा संचालित सुन्दर सम्मान कार्यक्रम में भुतड़ा ने स्वागतीय उद्बोधन दिया तथा मुंदड़ा ने आभार ज्ञापित किया। क्लब सदस्य जी आर गर्ग, रामलाल बैरवा, नवीन मारू, जगदीश चन्द्र अग्रवाल, बंशीलाल राईवाल, सुरेश तोतला, अशोक कुमार जैन, विजय कुमार आगार, अरविन्द खण्डेलवाल, दिलीप पामेचा, अशोक मारू, लोकेश राठौड़, मनोहर लाल वासवानी, कुंज बिहारी अग्रवाल, विनोद कुमार माहेश्वरी, सुरज प्रकाश सोनी, अश्विन बसेर, के एल जोशी एवं सत्यनारायण शारदा ने सभी डॉक्टर्स व सीए का अभिनन्दन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!