Dark Mode
निम्बाहेड़ा : नवरात्रि पर्व पर विधायक कृपलानी ने किए श्री अम्बामाता के दर्शन

निम्बाहेड़ा : नवरात्रि पर्व पर विधायक कृपलानी ने किए श्री अम्बामाता के दर्शन

निम्बाहेड़ा। राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने नवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठ श्री अम्बिका माता मंदिर पहुँचकर दर्शन वन्दन का लाभ लिया एवं क्षेत्र में खुशहाली व समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान विधायक कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख चित्तौड़गढ़ गब्बर सिंह अहीर, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, नगर मंत्री धर्मपाल जाट, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री आदि ने श्री अम्बामाता जी के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्री अम्बामाता सेवा समिति अध्यक्ष चेनसिंह चौहान सहित समिति सदस्यों ने विधायक कृपलानी एवं अतिथियों की अगवानी कर स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!