Dark Mode
निंबाहेड़ा  : कार में 42 किलो डोडाचुरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

निंबाहेड़ा  : कार में 42 किलो डोडाचुरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

निंबाहेड़ा कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने जलिया चौक पोस्ट पर नाकाबन्दी के दौरान एक आई20 कार से 42 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा चुरा जब्त कर जोधपुर जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल के सुपरविजन एंव थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को ऐसे कन्हैया लाल व जाप्ता हैड कानि हरविन्दर सिंह, कानि. रणजीत, विजयसिंह, हेमन्त कुमार, जगदीश, शिशपाल व बहादुर सिंह द्वारा जलिया चौक पोस्ट पर नाकाबन्दी शुरू की। इसी दौरान  नीमच की तरफ से आई एक आई-20 कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो कार के पिछे की सीट पर दो कट्टे काले रंग के तथा पिछे डिक्की मे एक काले रंग का कट्टे मिले जिनमे भरा कुल 42 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा को जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त आई-20 कार को जब्त कर आरोपी जोधपुर जिले के झवर थानांतर्गत खुडाला निवासी 42 वर्षीय भागीरथ राम पुत्र वगता राम बिश्नोई को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। आरोपी भागीरथ राम के पूर्व मे भी एन.डी.पी.एस एक्ट के प्रकरण पंजीबद्व है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!