Dark Mode
निंबाहेड़ा : डांडियो की खनक से गूंज उठा शहर

निंबाहेड़ा : डांडियो की खनक से गूंज उठा शहर

  • देर रात्रि तक चला डांडिया महोत्सव

निंबाहेड़ा नवरात्र के पावन पर्व पर नगर में गरबा डांस को लेकर विभिन्न आयोजन किये जा रहे है, इसी क्रम में नगर की आदर्श कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में हेल्प सोसायटी द्वारा एक दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नगर की महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंगलवार को गरबा महोत्सव कार्यक्रम पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य उपस्थित थे। आरम्भ में गरबा महोत्सव की शुरुआत अतिथियों के द्वारा माँ अम्बिका की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।सोसायटी की मीनू छाजेड, आशा राठौड़, ममता काला, सीमा पारख, निहारिका राजोरा, संगीता बंसल, भावना जैन, चंदा जैन, जया सिंघवी, सुनीता पारख, ज्योति अग्रवाल, करुणा खेरोदिया, कविता आहूजा, रचना अग्रवाल, शर्मिला लड्ढा, रिंकू कीमती, सीमा कोचेटा, तनूजा पामेचा, रेखा हिंगड़, पिंकी शर्मा, लक्ष्मी मंशानी, अंशु खंडेलवाल, दुर्गा कुमावत, बबीता शर्मा आदि ने सभी अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर भावभीना स्वागत अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि विधायक कृपलानी ने उपस्थित सभी महिला शक्ति को नवरात्रि पर्व की शुभकामनायें देते हुए राष्ट्रीय दशहरा मेला में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी, साथ सोसायटी द्वारा संचालित किये जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा महिलाओ के सामाजिक उत्थान हेतू नित नए कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें आजीविका के संसाधन उपलब्ध कराये जाते है, साथ ही रचनात्मक कार्य भी आयोजित किये जाते रहते है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष मेले में एक कार्यक्रम गरबा डांस का भी नगर परिषद द्वारा आयोजन किया जाएगा। सोसायटी की अध्यक्ष एकता सोनी ने स्वागत भाषण देते हुए सोसायटी की गतिविधियों से अवगत कराया। सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष सोसायटी द्वारा गरबा प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि शुरुआत से ही हॉल प्रतिभागियो से लबालब भर गया और सभी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया, तत्पश्चात एकल एवं समूह डांडिया कार्यक्रम के अन्तर्गत दिशा गोठवाल ने डांडिया क्विन का खि़ताब हासिल किया, बसंती शारदा ने गोल्डन एजर अवार्ड पर अपना नाम अंकित कराया, वहीं समूह प्रतियोगिता में अनुषा कुमावत ग्रुप ने प्रथम, कविता आहूजा ग्रुप नें द्वितीय व माहेश्वरी महिला मंडल एवं सविता ग्रुप नें संयुक्त तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार ऐश्वर्या पोरवाल हाउस ऑफ़ औरावी फाउंडर की ओर से वितरित किए गए। निर्णायक की भूमिका में प्रिन्सी जेतावत ने तथा अंजलि शर्मा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विजेताओं को पारितोषिक देकर उनका उत्साहवर्धन किया। देर रात्रि तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाएं एवं महिलाये उपस्थित थी, अध्यक्ष सोनी ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रदर्शित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!