Dark Mode
निंबाहेड़ा : वंडर सीमेंट लि. में हेल्थ और वेलनेस सेमिनार का आयोजन

निंबाहेड़ा : वंडर सीमेंट लि. में हेल्थ और वेलनेस सेमिनार का आयोजन

निंबाहेड़ा वंडर सीमेंट लि. के आर. के. नगर वासियों के लिये हेल्थ और वेलनेस सेमिनार कम्पनी के यूनिट हेड एवं पाटनी पब्लिक स्कूल के विद्यालय प्रबंधक नितिन जैन के मुख्य आतिथ्य तथा वंडर यूफोरिया लेडीज क्लब की अध्यक्षा अरुणा जैन के विशिश्ठ आतिथ्य में आयोजित किया गया। जिसमें एक्यूप्रेशर विशेशज्ञ अरुण ऋशि ‘स्वर्गीय’ द्वारा बीमारियों की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवन शैली हेतु सामान्य मगर बहुपयोगी सुझाव साझा किये गये। साथ ही प्रातः उठने से रात्रि विश्राम तक की दैनिक दिनचर्या को किस प्रकार संतुलित की जाये इस बारे में व्यवहारिक सुझावों से सभी को लाभान्वित किया। इस दौरान यूनिट हेड जैन ने अपने संबोधन में बताया की दैनिक जीवनश्शैली के विशय में एक्यूप्रेश्शन विशेशज्ञ द्वारा सुझाये गये महत्वपूर्ण सलाहों को यदि हम अमल में लाये तो निश्चित ही जीवन काल को लम्बे समय तक रोगमुक्त किया जा सकता हैं। जैन ने ‘‘सुधरे व्यक्ति समाज स्वयं से, राश्ट्र स्वयं सुधरेगा’’ का स्मरण करते हुए सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में वंडर सिमेंट के  अमित मेहता, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष  मनोज शर्मा, सहायक उपाध्यक्ष सहित कम्पनी के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रतिनिधि,आर.के. नगरवासी, अभिभावकगण, स्कूल स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में पाटनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश बाबू एम.एम. द्वारा अतिथियों एवं आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!