निम्मीवाल बने अध्यक्ष मारोठिया मंत्री मनोनीत
रतनगढ़ । प्रजापति समाज सेवा संस्थान की बैठक प्रजापति भवन में संरक्षक लालचंद मारोठिया की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से संस्थान के अध्यक्ष पद पर रामरतन निम्मीवाल, उपाध्यक्ष भीमराज भोभरिया, कोषाध्यक्ष मिलाप बासनीवाल व मंत्री राजेंद्र मारोठिया को मनोनीत किया गया। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर निम्मीवाल ने कहा कि वे समाज में शिक्षा के क्षेत्र में उत्थान के लिए कार्य करेंगे। साथ ही सांसद राहुल कस्वां व विधायक अभिनेष महर्षि द्वारा समाज की श्मशान भूमि में एक-एक कमरे का निर्माण करवाने पर उनका 17 मई को अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक महेश सीमार, ओमप्रकाश सीमार, विष्णु लुहानीवाल, हनुमान बारवाल, राजेंद्र बबेरवाल, किशनाराम बबेरवाल, सीताराम माचीवाल, कानाराम बबेरवाल, हीरालाल, लक्ष्मीनारायण बासनीवाल, शिवभगवान घोड़ेला, बाबूलाल बारवाल, मुरारीलाल बासनीवाल, सीताराम भाटीवाल, गोपीचंद निराणिया सहित कई लोग उपस्थित थे।