Dark Mode
टोंक से इंद्रगढ़ माताजी के लिए नवीं विशाल पदयात्रा रवाना

टोंक से इंद्रगढ़ माताजी के लिए नवीं विशाल पदयात्रा रवाना

टोंक। श्री इंदरगढ़ माताजी पदयात्रा समिति कंकाली माता मंदिर बसिठा धोबी समाज टोंक के तत्वाधान में श्री कंकाली माता मंदिर टोंक से इंदरगढ़ के लिए नवीं विशाल पदयात्रा रवाना हुई, जिसमें भाजपा जिला महामंत्री व धोबी समाज प्रदेशाध्यक्ष एकीकरण महासंघ डॉ. प्रभु बाडोलिया, पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन ने ध्वजा पूजन कर पदयात्रा का शुभारम्भ किया। इस दौरान श्री इंदरगढ़ माताजी पदयात्रा समिति संचालक सुनील हल्दानिया, राम तंवर, गोपाल हल्दानिया, पवन हल्दानिया, अजय सोलंकी, कन्हैया हल्दानिया, लखन तँवर भी मौजुद रहे। भाजपा महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया ने कहा कि पैदल यात्रियों की सेवा करना स्वयं में एक बड़ा पुण्य कार्य है। लगातार कई वर्षों से इस पैदल यात्रा का आयोजन करने वाले पुण्यार्जक व्यक्ति बधाई के पात्र हैं। सभी भक्तगणों को पैदलयात्रियों की सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए। श्री इंदरगढ़ माताजी पदयात्रा समिति द्वारा भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाडोलिया का माला व साफा बंधवाकर सम्मान किया। वही यात्रा में शामिल होने पर पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन महामंत्री डॉ. प्रभु बाड़ोलिया की और से चुनरी ओढ़ाकर व माला भेंट कर स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!